Sunday 14 May 2017

भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक



सामान्य ज्ञान- भारत के प्रमुख राष्ट्रीय प्रतीक


राष्ट्रीय चिन्ह
·        भारत के राष्ट्रीय चिन्ह को सम्राट अशोक के सारनाथ स्तम्भ (वाराणसी ) से लिया गया है ।
·        भारत सरकार द्वारा इसे 26 जनवरी, 1950 को अपनाया गया है
·        इस प्रतीक में शौर्य के प्रतीक के रूप में एक-दूसरे की ओर पीठ किए हुए चार शेर, उनके नीचे आधार में विकास एवं धर्म के प्रतीक के रूप में 24 तीलियों का बना एक चक्र, चक्र के दायीं ओर स्फूर्ति व श्रम के प्रतीक के रूप में बैल तथा चक्र के बायीं ओर शक्ति के प्रतीक के रूप में घोड़े का चित्र है।
·        राष्ट्रीय चिन्ह के आधार के मध्य में सत्यमेव जयते लिखा है, जो मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है ।
·        'सत्यमेव जयते' को भारत के राष्ट्रीय वाक्य के रूप में भी अपनाया गया है ।

राष्ट्रीय ध्वज
·        भारत का राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा'  है, जो केसरिया, सफेद व हरे रंग की तीन पट्टियों से निर्मित है ।
·        भारतीय संविधान सभा ने इसे 22 जुलाई , 1947 को अपनाया था।
·        सबसे ऊपर का केसरिया रंग शौर्य, जागृति तथा त्याग, बीच का सफेद रंग सत्य एवं पवित्रता तथा नीचे का गहरा हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है ।
·        इसमें सफेद पट्टी के मध्य गहरे नीले रंग की 24 तीलियों का बना एक चक्र है। यह चक्र विकास का प्रतीक है
·        ध्वज का प्रथम प्रदर्शन 14 अगस्त, 1947 को अर्द्ध रात्रि में हुआ था।
·        राष्ट्रध्वज की लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है ।

राष्ट्रीय पंचांग
·        भारत के राष्ट्रीय पंचांग के रूप में शक संवत् को अपनाया गया है ।
·        इसे भारत सरकार ने 22 मार्च, 1957 को अपनाया ।
·        शक संवत् 78 ईस्वी में कनिष्क द्वारा आरम्भ किया गया था ।
·        इस सवंत् में कुल बारह महीने होते हैं। इसका प्रारम्भ चैत्र माह (22 मार्च) से होता है और समापन का माह फाल्गुन होता है । शक संवत् में एक वर्ष 365 दिनों का होता है।



राष्ट्रीय गीत
·        बांग्ला साहित्यकार बंकिमचंद्र चटर्जी के 'वन्दे मातरम्' गीत को भारत के राष्ट्रगीत के रूप में अपनाया गया है ।
·        भारतीय संविधान सभा ने इसे 24 जनवरी, 1950 को राष्ट्रगीत के रूप में अंगीकृत किया ।
·        यह उनके उपन्यास आनन्द मठ से लिया गया है
·        'वन्दे मातरम्' गीत को सर्वप्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्ष 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था
·        इस गीत को गाने की कुल अवधि 1 मिनट और 5 सेकंड है ।
·        इसकी धुन श्री पन्नालाल घोष द्वारा बनाई गई है।
राष्ट्रगान
·        गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित जन मन गण को भारत के राष्ट्र गाके रूप में स्वीकार किया गया है।
·        संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को इसे राष्ट्रगान के रूप में अपनाया ।
·        यह गीत सर्वप्रथम 'तत्वबोधिनी' पत्रिका में भारत भाग्य विधाता शीर्षक से वर्ष 1912 में प्रकाशित हुआ था ।
·        सर्वप्रथम इस गीत का गायन वर्ष 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में किया गया था
·        इसके गायन में 52 सैकेण्ड लगते हैं।
·        इसकी धुन केप्टन राम सिंह ठाकुर द्वारा बनाई गयी है।
राष्ट्रीय पशु
·        भारत के राष्ट्रीय पशु के रूप में  'बाघ'  को अपनाया है ।
·        इसका वैज्ञानिक नाम पैंथरा टाइग्रिस है

राष्ट्रीय पक्षी
·        भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है ।
·        इसका वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस है ।

राष्ट्रीय पुष्प
·        भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है ।
·        इसका वैज्ञानिक नाम नेलम्बो न्यूसिफेरा है ।
राष्ट्रीय फल
·        भारत का राष्ट्रीय फल आम है ।
·        इसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है।
राष्ट्रीय वृक्ष
·        भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद है ।
·        इसका वैज्ञानिक नाम फायकस बेंगालेन्सिस है।
राष्टीय विरासत पशु
·        भारत का राष्टीय विरासत पशु हाथी है।
·        इसका वैज्ञानिक नाम एलिफस इंडिका है।

राष्टीय जलीय जीव
·        भारत सरकार ने 5 अक्टूबर, 2009 को गंगा डॉल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया है ।
·        इसका वैज्ञानिक नाम प्लाटानिस्टा गैंगेटिक है।
राष्ट्रीय नदी
·        भारत सरकार ने 4 नवंबर, 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया है ।

ये भी देंखे











No comments:

Post a Comment