Tuesday 16 May 2017

कम्प्यूटर विज्ञान-1: प्रमुख 25 तथ्य


कम्प्यूटर विज्ञान-1: प्रमुख 25 तथ्य


1.     चार्ल्स बैवेज़ को कम्प्यूटर विज्ञान का जनक कहा जाता है।
2.     विश्व में कम्प्यूटर की सर्वाधिक संख्या वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है।
3.     भारत में निर्मित प्रथम कम्प्यूटर का नाम सिद्धार्थ है।
4.     प्राचीन समय में गणना कार्य के लिए चीन द्वारा खोजे गये ऐबैकस यंत्र का उपयोग किया जाता था।
5.     प्रथम इलेक्ट्रोनिक कम्प्यूटर ENIAC  (Electronic Numerical Integrated and Calculator) है।
6.     प्रथम डिजिटल एवं व्यापारिक उपयोग के लिए निर्मित कम्प्यूटर का नाम UNIVAC—I था। इसे यूनिवर्सल ऑटोमैटिक कम्प्यूटर भी कहा जाता है।
7.     विश्व का प्रथम सुपर कम्प्यूटर क्रे (CRAY)-1 था, इसे सीमोर क्रे के द्वारा बनाया गया था।
8.     भारत का प्रथम सुपर कम्प्यूटर परम सी-डैक द्वारा बनाया गया था।
9.     कम्प्यूटर की चिप्स सिलिकान की बनी होती है।
10.           कम्प्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
11.         रॉम (ROM) का पूर्ण नाम Read Only Memory है, जो एक स्थायी मेमोरी होती है।
12.     रैम (RAM) का का पूर्ण नाम Random Access Memory है, जो एक अस्थायी मेमोरी होती है।


13.   पर्सनल कम्प्यूटर बनाने का श्रेय सर्वप्रथम आईबीएम (International Bussiness Machine) कंपनी को जाता है।
14.             सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) को कम्प्यूटर का ब्रेन कहा जाता है।
15.             फ़ोरट्रान (Formula Translation) प्रोग्रामिंग के लिए विकसित सर्वप्रथम भाषा है।
16.     सर्वाधिक उपयुक्त डॉक्यूमेंटेशन कोबोल (Common Business Oriented Language) भाषा में होता है।
17.         कम्प्यूटर मेमोरी की सबसे चोटी इकाई बिट है।
18.          आठ बिट का एक समूह बाइट कहलाता है। डेटा को बाइट में मापा जाता है।
19.            भारत का प्रथम कम्प्यूटरीकृत डाकघर नई दिल्ली का है।
20.           भारत की सिलिकान वैली बैंगलुरु में है।
21.           कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग में अशुद्धि को बग कहा जाता है।
22.      छोटे भौगोलिक क्षेत्र अर्थात घर, कार्यालय आदि में LAN (Local Area Network) का उपयोग होता है।
23.           बड़े भौगोलिक क्षेत्र में WAN (Wide Area Network) का उपयोग होता है।
24.           वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का आविष्कार टिम बर्नर्स ली ने वर्ष 1989 में किया था।
25.             ई-मेल के जनक आर. टॉम लिनसन माने जाते हैं।

ये भी देखें-










No comments:

Post a Comment