Thursday 27 April 2017

सिंधु घाटी सभ्यता-1 (प्रमुख स्थल , क्षेत्र , खोजकर्ता एवं नदी तट)


       सिंधु घाटी सभ्यता-1 (प्रमुख स्थल , क्षेत्र , खोजकर्ता एवं नदी तट) 


सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं मे से एक है । इसे हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है । इसकी खोज 1921 मे वर्तमान पाकिस्तान के पश्चिमी पंजाब के मोण्टगोमरी जिले मे स्थित हड़प्पा नामक स्थान पर रायबहादुर दयाराम साहनी ने की थी । इसके बाद सिंधु घाटी सभ्यता के अनेक पुरास्थलों की खोज हुई । इन स्थलों के खोजकर्ता, प्रदेश ओर नदियां जिनके किनारे ये स्थित है पर सामान्य ज्ञान के कई प्रश्न पूछे जाते है । आइये इस पोस्ट के माध्यम से इन सभी तथ्यों का संकलन करते है । आशा है आपके लिए उपयोगी होगा ।


क्रमांक
स्थल
खोजकर्ता
स्थिति
नदीतट
1
हड़प्पा
दायराम साहनी
मोण्टगोमरी जिला पंजाब (पाकिस्तान )
रावी नदी
2
मोहनजोदड़ो
राखलदास बनर्जी
लरकाना जिला सिंध प्रांत (पाकिस्तान )
सिंधु नदी
3
सुत्कांगेंडोर
आर.एल.स्टाइन
बलूचिस्तान (पाकिस्तान)
दाशक नदी
4
चनहुदड़ो
एम.जी. मजूमदार
सिंध (पाकिस्तान)
सिंधु नदी
5
लोथल
रंगनाथ राव
गुजरात
भोगवा नदी
6
रंगपुर
माधवस्वरूप वत्स
गुजरात
मादर नदी
7
सुरकोटड़ा
जगपति जोशी
कच्छ-गुजरात
---
8
धोलावीरा
आर.एस. बिष्ट
कच्छ-गुजरात
---
9
कालीबंगा
अमलानन्द घोष
गंगानगर – राजस्थान
घग्गर नदी
10
बनवाली
आर.एस. बिष्ट
हिसार – हरियाणा
सरस्वती नदी
11
रोपड़
यज्ञदत्त शर्मा
पंजाब – भारत
सतलज नदी
12
आलमगीरपुर
यज्ञदत्त शर्मा
मेरठ – उत्तरप्रदेश
हिंडन नदी
13
कोटदिजी
----
सिंध –पाकिस्तान
सिंधु नदी
14
दैमाबाद
----
अहमदनगर –महाराष्ट्र
---
15
मांडा
----
जम्मू कश्मीर
चिनाब नदी
  
सामान्य ज्ञान के लिए ब्लॉग देखे -  http://eklavyagkmp.blogspot.in/  

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल



क्षेत्र
प्रमुख स्थल
अफगानिस्तान
मुंडिगाक ओर शोर्तुघई
बलूचिस्तान पाकिस्तान
सुत्कांगेंडोर, मेहरगढ़, सोत्काकोह, बालाकोट, डाबरकोट
सिंध पाकिस्तान
मोहनजोदड़ो चनहुदड़ो कोटदिजी अलिमुराद ओर अमरी
पश्चिमी पंजाब पाकिस्तान
हड़प्पा डेरा इस्माइल खान रहमान डेरी
पंजाब भारत
रोपड़ बाड़ा ओर संघोल
हरियाणा मे
बनवाली राखिगढ़ी मिताथल
जम्मू कश्मीर
मांडा
पश्चिमी उत्तरप्रदेश
आलमगीरपुर
गुजरात
काठियावाड़-लोथल रंगपुर रोजड़ी प्रभासपाटन
कच्छ का रन – धौलावीरा सुरकोटड़ा देशलपुर
राजस्थान
कालीबंगा

                               एकलव्य -GK- सामान्य ज्ञान

No comments:

Post a Comment